Connect with us

खबर खरसिया ..

मन की बात की 134वीं कड़ी सुनी गई, पीएम मोदी ने किसानों और स्थानीय उत्पादों की सराहना की ..

Published

on

खरसिया के गांवों में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा ..

खरसिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की 134वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्साहपूर्वक सुना गया। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनकर प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया।

ग्राम लोधिया में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सह-प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना की उपस्थिति में बद्रीका प्रसाद साहू, शंकर, परमानंद, प्रेमलाल केवट, मणिशंकर, मनोज, श्रीमती मीना जायसवाल तथा जनमेजय जायसवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने मन की बात सुनी। वहीं ग्राम झाराडीह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने हापुस, केसर, दशहरी, लंगड़ा, जर्दालू, चौसा, हिमसागर और बंगनपल्ली जैसे भारत के विभिन्न प्रसिद्ध आमों का उल्लेख करते हुए किसानों की लगन और परिश्रम की प्रशंसा की।

भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने बिहार के पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय सत्तू के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे स्वास्थ्यवर्धक और ऊर्जा प्रदान करने वाला आहार बताया। इसके साथ ही उन्होंने रांची में आयोजित फेडरेशन कप-2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का उल्लेख करते हुए देश के पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमियों की कला एवं उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending