Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

Published

on

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश ..

सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, कृषि भूमि के बंटवारे, कक्षा 8वीं की अंकसूची में जन्मतिथि सुधार, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने, आगजनी से नष्ट हुए चंदन एवं महोगनी के पौधों के मुआवजे तथा भूमि सीमांकन और बटांकन जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

बाराद्वार के ग्राम जर्वे निवासी रमेश कुमार खूंटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सक्ती निवासी श्रीमती बिंदु सिदार ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नंदौर कला की श्रीमती रुकमणी राठौर ने कृषि भूमि के बंटवारे, डभरा के राजकुमार महिपाल ने अंकसूची में जन्मतिथि सुधार, जैजैपुर के ग्राम अरसिया के सरपंच रामेश्वर सिदार ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी दूर करने, मालखरौदा क्षेत्र की श्रीमती बिंदी कुर्रे ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिलाने, डभरा के भोजराम बंजारे ने आगजनी से नष्ट हुए चंदन व महोगनी के पौधों के मुआवजे तथा हसौद क्षेत्र के मोहन लाल कश्यप ने भूमि सीमांकन व बटांकन नहीं होने की शिकायत प्रस्तुत की। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है, जहां प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाता है।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending