Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प ..

Published

on

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, विद्यालय की गुणवत्ता व कौशल शिक्षा पर हुआ मंथन ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से सदैव दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बहन सुश्री अंजू जायसवाल, सीमा देवांगन, पूनम पाण्डे एवं शशि बिंझवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा नाश की जड़ है।” उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित बनाने की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब प्रत्येक व्यक्ति नशे से दूर रहने का संकल्प ले। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया।

प्रबंधन समिति की मासिक बैठक में विद्यालय की गतिविधियों पर हुई चर्चा –

इसी अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रबंधन समिति एवं आचार्य परिवार की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, शिवकुमार चौहान सहित आचार्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, नवप्रवेशित भैया-बहनों की संख्या, विद्यालय शुल्क तथा विषयवार अध्यापन की स्थिति पर चर्चा की गई। आचार्यों ने अपने-अपने विषयों के अध्यापन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

शिवकुमार चौहान ने विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। वहीं बिहारी लाल नवलानी ने सतत पालक संपर्क, अनुशासन एवं नवाचार के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने की बात कही।

बैठक के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..53 मिनट ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending