खबर सक्ती ...
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश ,
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता ..
सक्ती, ग्राम पंचायत जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आगामी 11 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आमजनों की सुविधाओं और सुरक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने व्ही.आई.पी. आगमन एवं आवागमन, पार्किंग, मुख्य मंच, डोम एवं पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित स्वास्थ्य व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम जेठा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























