Connect with us

खबर सक्ती ...

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

Published

on

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला संगठन द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं माटीयुक्त कलश वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अक्षय ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल एवं मोहनकुमारी साहू ने किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान –

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मूल उद्देश्य ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जन सेवक महाकुंभ’ तथा ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से जुड़ी आस्था, 15 मंडलों को सौंपे कलश –

सेवा सप्ताह के अंतर्गत संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई मिट्टी युक्त कलश का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। इसके बाद विद्वान आचार्यों पं. राजेंद्र शर्मा, पं. अजय उपाध्याय (पर्चावाले बाबा), पं. दिव्यानंद तिवारी, पं. भोलाशंकर तिवारी, आनंद दुबे एवं पं. पंकज उमरलिया तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सक्ती जिले के सभी 15 मंडलों के अध्यक्षों को माटीयुक्त कलश सौंपे गए।

इन कलशों को मंडल स्तर से बूथ स्तर तक ले जाकर दर्शन एवं पूजन कराया जाएगा। इस पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन को संत रविदास जी की स्मृति, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बूथ तक पहुंचेगा सेवा का संदेश –

कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, रामावतार अग्रवाल, निर्मल सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक केशव चंद्रा एवं कैलाश साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।

इस अवसर पर जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं पार्षद, मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी तथा जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक सक्रियता के साथ सेवा, समरसता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 दिन ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending