Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

Published

on

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ ,

सड़क से पेंशन तक समस्याओं का अंबार, 58 आवेदनों ने खोली जमीनी हकीकत ..

हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन, फिर भी शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं; ग्रामीण बोले—स्थानीय स्तर पर समाधान होता तो जिला मुख्यालय तक क्यों आते फरियादी? ..

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गंभीरता से और शीघ्र निराकरण के निर्देश, अब निगाहें 58 आवेदनों की कार्रवाई पर ..

सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में शिकायतों और मांगों का ऐसा सिलसिला देखने को मिला कि जिला प्रशासन की शिकायत निवारण व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। एक ही दिन में 58 आवेदन पहुंचना बताता है कि जिले के अलग-अलग इलाकों में आम लोगों की समस्याएं अभी भी जिला मुख्यालय तक पहुंच रही हैं। सड़क, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, स्ट्रीट लाइट, मुक्तिधाम, राजस्व रिकॉर्ड और पौधरोपण अनुमति जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी फरियाद रखी।

एक ओर प्रशासनिक स्तर पर आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में लंबित प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनदर्शन में बड़ी संख्या में नए आवेदन पहुंच रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शिकायतों का समय पर निराकरण हो रहा है, तो आम लोगों को बार-बार अपनी समस्या लेकर जिला कार्यालय तक आने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि कई समस्याएं यदि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर ही समय रहते सुलझ जाएं तो लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जनदर्शन में पहुंचने वाले आवेदनों की संख्या इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें कई मामले सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं।

सड़क से पेंशन तक, हर तरफ फरियाद –

जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के ग्राम जुनवानी निवासी श्रीमती बबीता सोनवानी एवं ग्रामीणों ने ग्राम ओडेकेरा से जुनवानी तक पक्की सड़क निर्माण और पहुंच मार्ग की मांग रखी। सक्ती तहसील के ग्राम सिंघनसरा निवासी नारायण प्रसाद मरकाम ने मुक्तिधाम में आहाता निर्माण, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने और गांधी चौक के जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन दिया।

हसौद तहसील के ग्राम हरेठी कलां निवासी बुधराम टंडन ने भू-राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने एवं पुस्तिका बनाने की मांग रखी। जैजैपुर तहसील के ग्राम तुषार निवासी भूपेन्द्र कुमार यादव ने पौधरोपण की अनुमति के लिए आवेदन दिया। वहीं सक्ती तहसील के ग्राम नंदौर खुर्द मल्दी निवासी कुंज राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा चित्रभान सिंह राठौर ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की।

अब 58 आवेदनों के निराकरण पर नजर –

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में पहुंचे सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए पूरी गंभीरता के साथ नियमानुसार एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अब सवाल केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन 58 आवेदनों का वास्तविक निराकरण कब तक होता है, इस पर भी लोगों की नजर रहेगी।

प्रशासन की ओर से आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। लेकिन लगातार बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचना यह संकेत जरूर देता है कि शिकायतों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही संबंधित विभागों के स्तर पर प्रभावी ढंग से सुलझाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर21 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending