Connect with us

खबर बिलासपुर

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

Published

on

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस ,

प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश ,

स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में मंथन, प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी जोर ..

बिलासपुर, बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए एसओपी तैयार कर उसके बेहतर और दीर्घकालिक उपयोग का खाका तैयार किया जाएगा। नागरिकों के लिए इन परियोजनाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ राजस्व सृजन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां पीपीपी (PPP) मॉडल पर भी काम किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज हुई बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 20वीं बैठक में विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। प्रमुख सचिव बोरा ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करने के साथ ही उनके बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायित्व पर जोर दिया। उन्होंने संचालन एवं रखरखाव के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार करने और निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं के बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशने के साथ राजस्व सृजन पर भी काम करने को कहा। उन्होंने आवश्यकतानुसार पीपीपी मॉडल की संभावनाओं पर भी आगे बढ़ने के निर्देश दिए।

बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बिलासपुर में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति से लेकर उनके भविष्य में संचालन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। नागरिक सुविधाओं के विस्तार और नगरीय अधोसंरचना को बेहतर बनाने से जुड़े विषय भी बोर्ड के सामने रखे गए। परियोजनाओं के संचालन, रखरखाव और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख विषय पर प्रमुख सचिव बोरा ने परियोजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने मानव संसाधन की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अधिक लोगों को जोड़ने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और कार्य अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा, इसे भी स्पष्ट रखने की बात कही गई।

बैठक में एजुकेशन हब में अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उपलब्ध बीएससीएल (BSCL) निधि से प्रस्तावित कार्य को संस्थागत स्थायित्व और बेहतर उपयोग की दृष्टि से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। इनके साथ ही जल संबंधी कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रालय से वर्चुअली आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के साथ संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर, चिप्स (CHiPS) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि सुजीत कुमार, बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक प्रकाश कुमार सर्वे और संचालक मंडल के अन्य सदस्य एवं अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े।

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending