खबर सक्ती ...
सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह ,
‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां ..
सक्ती, सेवा-संकल्प अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सक्ती में विकासखंड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘सेवा, संकल्प और राष्ट्र विकास’ विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामनरेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की तथा विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत किया गया। अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संयोजक डॉ. श्याम चंद्रा रहे। जिला नोडल अधिकारी डी.पी. पाटले, ब्लॉक नोडल अधिकारी विजय देवांगन तथा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर प्रो. अजय देवांगन, प्रो. सोमेश घिटोड़े, गंगाधर चंद्रा, रामलाल चौहान, श्रीमती रेणुका यादव, कु. रमा पाठक, कु. शशि कमलेश, कु. राजलक्ष्मी सिंह, कु. कामनी सिदार, श्रीमती किरण कश्यप, संजीव भारती, वनवासी राम, आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























