खबर सक्ती ...
शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई ..
सक्ती, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर सक्ती पुलिस का वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान शराब पीकर स्कूली वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. लक्ष्मण महानदीया, संदीप, दिलेश्वर और नरेश की टीम ने फगुरम मुख्य मार्ग पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूल वाहन क्रमांक CG 13 AV 8871 को रोककर चालक महेश यादव (33), निवासी वार्ड नंबर 18, ठाकुरदिहा मोहल्ला, खरसिया, जिला रायगढ़ की जांच की गई।
ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। साथ ही वाहन बिना परमिट संचालित पाया गया। यातायात पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 एवं 66/192(1) के तहत दोषी पाते हुए 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब का सेवन कर वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब सेवन के बाद वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























