खबर रायगढ़
48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद ,
सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई ..
रायगढ़, जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने पिछले 48 घंटे में लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 315 पाव देशी शराब और 11 बोतल शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 56.605 लीटर बताई गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते मिले 5 लोगों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर को संत विनोबा नगर में दबिश देकर स्वपनेन्द्र कुमार दत्ता (53) को पकड़ा। उसके कब्जे से 187 पाव तथा 375 एमएल की 11 बोतल शराब, जिसकी कीमत करीब 18,600 रुपये, और बिक्री रकम 1,200 रुपये बरामद की गई।

इसी क्रम में 2 अक्टूबर को समाधि गली कयाघाट स्थित किराना दुकान में कार्रवाई कर आनंद टण्डन (70) के कब्जे से 24 पाव शराब और 300 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 2,260 रुपये बताई गई है।

अम्बेडकर नगर डिपापारा में कार्रवाई के दौरान पुरोहित भारद्वाज (40) के कब्जे से 40 पाव रोमियो प्लेन शराब, कीमत करीब 3,200 रुपये, बरामद की गई। वहीं झोपड़ीपारा में घेराबंदी कर खेमनाथ साव (57) को 35 पाव शराब के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 3,360 रुपये है।

इसके अलावा फटहामुड़ा पानी टंकी के पास घनश्याम राजभर (48) के कब्जे से 29 पाव शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
मुक्तिधाम के पास शराबखोरी करते मिले पांच –
अवैध शराब बिक्री के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। कयाघाट मुक्तिधाम के पास खुले में शराब पीते पाए गए विकास बसंत, मोहम्मद रियाज्जुद्दीन, साहेबराम बसंत, मोहम्मद यासिन गनी और नरेन्द्र सोनवरकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























