खबर सक्ती ...
निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान चलाए जा रहे है।
इस विशेष अभियान के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान अंतर्गत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के सत्यापन तथा नए या पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। ऐसे पात्र नागरिक, जो विभिन्न कारणों से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है।
इसके साथ ही 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नए, पहली बार एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भी फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है। विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा इसके लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के पश्चात बीएलओ अपने मतदान केंद्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
बैठक मे राजनीतिक दलों से प्रमोद गबेल, जितेंद्र गबेल, भूपेन्द्र यादव, दिलेश्वर यादव, हेमलाल सोनी, सूरज कुमार, अखिल कुमार सहित प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत, निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्रवण गभेल, टेकलाल मरावी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















