खबर सक्ती ...
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन जारी ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। जिले के 129 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। अब तक जिले में कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर को जिले के 6 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए थे। शाम 5 बजे तक इन केंद्रों में कुल 6 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में धान खरीदी का कुल आंकड़ा 82.40 क्विंटल पहुंच गया है।
वहीं, आगामी 18 नवंबर को जिले के 9 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए टोकन जारी किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से कुल 326 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। टोकन के आधार पर किसानों से धान का उपार्जन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है। राज्य में किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















