Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

Published

on

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश ..

रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा दवा विक्रेताओं, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से प्रभावी हैं।

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए), भारत सरकार द्वारा 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के माध्यम से इन दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन) लागू किया गया है। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में संशोधन का लाभ मरीजों तक पहुँचाना है। संबंधित संस्थानों को एनपीपीए द्वारा उपलब्ध कराई गई औषधि कंपनियों की नवीनतम संशोधित मूल्य सूची के अनुसार दवाओं का विक्रय सुनिश्चित करना होगा।

सभी संबंधित प्रतिष्ठानों एवं चिकित्सा संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित मूल्य सूची अथवा पूरक मूल्य सूची अपने परिसर में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करें, जहाँ मरीज एवं उनके परिजन उसे आसानी से देख सकें। जहाँ लागू हो, यह सूची संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाए।

अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को उनके यहाँ उपलब्ध तथा मरीजों को दी जाने वाली संबंधित कैंसर रोधी दवाओं की एमआरपी का संशोधित मूल्य सूची से नियमित मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज से लागू संशोधित एमआरपी से अधिक राशि नहीं ली जा सकती। साथ ही, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और उनकी कमी की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि अधिक मूल्य वसूली अथवा निर्देशों के उल्लंघन के मामलों में औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों को मूल्य सत्यापन एवं निगरानी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देना होगा।

अधिक मूल्य वसूली या दवाओं की अनुपलब्धता की शिकायत यहाँ करें –

  • छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई (सीजीपीएमआरयू): 9340597097
  • एनपीपीए हेल्पलाइन: 1800-111-255
  • फार्मा सही दाम ऐप/पोर्टल
  • ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in
  • एनपीपीए ईमेल: monitoring-nppa@gov.in
  • नियंत्रक कार्यालय ईमेल: controllerraipur@gmail.com

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि संबंधित दवाओं की खरीद के समय संशोधित कीमत की जानकारी लें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना उपर्युक्त माध्यमों से दें।

Latest

ख़बर रायपुर1 मिनट ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..9 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाल दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में सजा खुशियों का मेला, फनफेयर और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ..

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने किया उत्साहवर्धन, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन .. सक्ती, बाल दिवस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending