Connect with us

खबर सक्ती ...

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

Published

on

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से सक्ती जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आज 20 नवंबर 2026 को चक्रवात के असर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हुई है। कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक बारिश नया बाराद्वार तहसील में हुई, जहां 25.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं मालखरौदा तहसील में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में धान खरीदी के बीच किसानों की चिंताएं भी बढ़ सकती हैं।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 12.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो नया बाराद्वार में सबसे अधिक 25.2 मिमी बारिश हुई। इसके बाद मालखरौदा में 18.0 मिमी और चंद्रपुर में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भोथिया में 11.2 मिमी, हसौद में 10.5 मिमी, अड़भार में 9.3 मिमी, सक्ती में 9.2 मिमी तथा जैजैपुर में 9.0 मिमी बारिश हुई। वहीं डभरा तहसील में सबसे कम 4.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा, डभरा में सबसे कम बारिश –

तहसीलवार वर्षा के आंकड़े बताते हैं कि चक्रवात का प्रभाव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहा। नया बाराद्वार में सर्वाधिक 25.2 मिमी बारिश हुई, जो जिले की औसत वर्षा से लगभग दोगुनी है। इसके विपरीत डभरा में महज 4.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मालखरौदा और चंद्रपुर में भी अपेक्षाकृत अच्छी बारिश हुई है।

धान खरीदी के शुरुआती दौर में हुई इस आकस्मिक बारिश के मद्देनजर उपार्जन केंद्रों में धान को नमी से बचाने, तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण हो गया है।

Latest

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज .. सक्ती, अकवान...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending