खबर सक्ती ...
बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर ..
सक्ती, जिले में मौसम के बदलते मिजाज और संभावित बारिश को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उपार्जित धान को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए केंद्रों में पहले से ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और भंडारित धान की नियमित निगरानी की जाए।

कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशों के पालन में प्रशासन ने जिले की 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अचानक बारिश होने पर धान के स्टैक को तत्काल ढका जा सके। वहीं तेज हवाओं से तिरपाल और कैप कवर उड़ने की आशंका को देखते हुए धान के स्टैक को रस्सियों से मजबूती से बांधकर सुरक्षित रखने को कहा गया है।
जमीन की नमी से बचाव के लिए डनेज व्यवस्था जरूरी –

कलेक्टर ने धान को जमीन की नमी और पानी के सीधे संपर्क से बचाने के लिए पर्याप्त डनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत का उपयोग कर धान के स्टैक को जमीन से ऊपर सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की नियमित सफाई कराने और बारिश का पानी किसी भी स्थिति में जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही से धान की गुणवत्ता प्रभावित न हो, नियमित निगरानी पर जोर –
प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान का सुरक्षित रखरखाव भी जिम्मेदारी से किया जाए। केंद्रों में उपलब्ध कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जा सकें। कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशों का उद्देश्य संभावित बारिश और तेज हवाओं के बीच भी धान को भीगने, खराब होने और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने से बचाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों की मेहनत से उपजे धान का सुरक्षित रखरखाव हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















