खबर सक्ती ...
व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..
सक्ती, सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। व्हाट्सएप पर महिला को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के मामले में डभरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना डभरा क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 238 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मोबाइल नंबर एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान ग्राम चांटीपाली निवासी कौशल प्रसाद साहू (37 वर्ष), पिता निर्मल प्रसाद साहू के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया।
डभरा पुलिस ने 19 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में की गई। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















