Connect with us

खबर बिलासपुर

विधानसभा निर्वाचन 2023 –

Published

on

कलेक्टर अवनीश शरण ने मतगणना स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा ..

बिलासपुर, विधानसभा निर्वाचन के तहत 3 दिसंबर को मतगणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सवेरे 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज मतगणना स्थल का बारीकी से तकरीबन एक घंटे तक निरीक्षण किया और मतगणना टेबल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, बैठक व्यवस्था के साथ मतगणना स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ मतगणना सुनिश्चित कराने कहा ..

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की जाएगी। डाकमतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना भी इसी स्थल पर सवेरे 8 बजे के पहले की जाएगी। उन्होंने मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के पुख्ता और व्यवस्थित इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने मतगणना लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने कलेक्टर को त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने मतगणना के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों से कलेक्टर को अवगत कराया।

कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर बैरीकेडस, सेक्शंस, राजनीतिक व गैर राजनीतिक व्यक्तियों की एंट्री, मीडिया प्रतिनिधियों, रिजर्व कर्मचारियों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस बार सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्याशियों व अधिकारियों के परिचय पत्र में कलर कोडिंग कराने कहा ताकि प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं, और शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को भी तैयारियों के विषय में जानकारी देतेे हुए उनका पक्ष जाना।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी दल से भी चर्चा की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़6 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending