खबर सक्ती ...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर जिला कॉग्रेस कार्यालय में शहर एवं ब्लाक कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित ..

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों एवं क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल ..
.
सक्ती, अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर जिला कॉग्रेस कार्यालय में शहर एवं ब्लाक कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। यात्रा की तिथि निश्चित नहीं हुई हैं लेकिन फरवरी के द्वितीय सप्ताह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिला रायगढ़ के खरसिया विधानसभा, सक्ती से राष्ट्रीय राजमार्ग मसानिया कला से सक्ती, बरपाली कला, ऋषभतीर्थ (दमउ धारा) होकर कोरबा जाने की संभावना है।

आपको बता दे की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किया गया हैं। जो असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उडीसा होते हुये छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का प्रभारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया हैं। बैठक में सक्ती जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रारंभिक चरण की बैठक रखी गई थी। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिये इस अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, महिला कॉग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता देवांगन, किसान कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष साधेश्वर गवेल, प्रदेश सचिव सरवन सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कवर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गिरधर जायसवाल, जागेश्वर सिंह राज, लाला सोनी, विजय बहादुर गहरवाल, धनेश्वर जायसवाल, हेमू सोनी, अमीर अग्रवाल, रथराम पटेल, रन साय बरेठ, घसिया महन्त, गजाधर सिंह, प्यारेलाल पटेल, मनोज जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …






















You must be logged in to post a comment Login