Connect with us

खबर सक्ती ...

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार युवकों को नौकरी का झाँसा देकर ठगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार अन्य साथी फरार ..

Published

on

पुलिस को कुल 1125 लोगों का नाम और नंबर करोड़ों रुपये का रजिस्टर का विवरण हुआ प्राप्त,

ठगी के लिए बनाता था प्रिंट मीडिया को माध्यम ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों स्नातक योगेश राठौर निवासी दुरपा बाराद्वार द्वारा एक प्रतिष्ठित अख़बार में दिनांक 30 जून 2024 को वर्क फ्रॉम होम फ़ुल टाइम /पार्ट टाइम जॉब के विज्ञापन में जारी निर्देशों और फ़ोन नंबर में संपर्क कर व्हाट्सएप के ज़रिए आवेदक ने नौकरी के लिए अपना दस्तावेज भेजा था, इस दौरान रजिस्ट्रेशन फ़ीस, आईडी प्रूफ मेकिंग फ़ीस इत्यादि के नाम पर फ़ोन पे, ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थी से 10 बार में 186481 रुपए माँग कर ठगी की गई थी।

थाना बाराद्वार में इस विषयक अपराध क्रमांक 151/24 धारा 420. भा द वि पृथक से 120(B), 201. भा द वि 66 (D) आईटी एक्ट जोड़कर विवेचना की जा रही थी । इस दौरान विभिन्न नंबरों से प्रार्थी को पैसे भेजने का दबाव बना कर फ़ोन किया जा रहा था।
इस प्रकरण का संज्ञान स्वयं पुलिस अधीक्षक सक्ति सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा ले कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी सकती को मॉनिटरिंग की ज़िमेदारी दी और थाना बारा द्वार तथा साइबर सेल सक्ति की संयुक्त टीम मामले के निकाल के लिये गठित की गई।

साइबर साक्ष्य के आधार पर टीम राँची झारखंड रवाना हुई थी, जहांटीम द्वारा कुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए ठगी में प्रयुक्त मोबाइल धारक दीपू कुमार पिता अविनाश प्रसाद निवासी फतेहपुर नवादा को हिरासत में ले कर पूछताछ तलाशी ली गई, जिसने पूछताछ में विषयांकित अपराध को करना स्वीकार किया, तत्समय तलाशी पर आरोपी के पास से एक बेग जिसमें घटना में प्रयुक्त मोबाइल मय अन्य मोबाइल 09 नग, 02 नग चेक बुक, 04 नग ग्राहक रजिस्टर और नगदी एक लाख दो हज़ार रुपये आरोपी से विधिवत जप्त किया गया है। रेड कार्यवाही धरपकड़ के दौरान दीपू कुमार के अन्य साथी जो घटना में शामिल थे मौक़े से फ़रार हुए जिनकी तलाशी जारी हैं।

आरोपी मुख्यतः हिन्दी भाषी प्रदेश महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार युवकों को ठगने का काम करते थे, प्राप्त रजिस्टर के विवरण से कुल 1125 लोगों का नाम और नंबर करोड़ों रुपये का विवरण मिला है।

बैंक खाते डिटेल और आरोपी की संपत्ति के संबंध में विवेचना शेष है। कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में थाना बाराद्वार से निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक अनवर अली प्रधान आरक्षक सुरेंद्र खांडेकर साइबर से निरीक्षक अमित सिंह, एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़50 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending