Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

आज जनदर्शन में कुल 34 आवेदन हुए प्राप्त ..

          
सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
         
जनदर्शन में आज तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम पेण्डरुवा निवासी तुलाराम साहू ने रकबा सुधार करवाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत जैजैपुर निवासी श्रीमती मंजू चन्द्रा ने एकीकृत पोर्टल में धान फसल विवरण दर्ज नहीं हो पाने के सबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत जैजैपुर निवासी शिवकुमार यादव ने एकीकृत पोर्टल में धान फसल विवरण दर्ज नहीं हो पाने के सबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी डोरीलाल सिदार ने शासकीय भूमि से बेजा क़ब्ज़ा हटाने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी नहर राम पिता महारथी ने एकीकृत किसान पोर्टल पर आधार सुधार करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पतेरापाली कला निवासी सुरित राम गोड़ ने खसरा त्रुटि सुधार को ऑनलाइन रिकार्ड दुरूस्त कराने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अड़भार निवासी बटटू लाल लहरे ने पिता रामलाल लहरे का एग्रीस्टेक पंजीयन कैरी फॉरवर्ड नहीं होने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचन्दा निवासी श्रीमती कुमारी सहिस ने आवास पूर्ण होने पश्चात भी आवास की राशि न मिलने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिघनसरा निवासी नारायण प्रसाद (सरपंच) ने अवैध शराब बिक्री को रोकने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्री निवासी कामता प्रसाद पटेल ने डीएससी एवं खरीफ गिरदावरी 2025-26 में मेरी भूमि का खसरा नंबर छूट गया हैं जिसको पुनः प्रविष्ट करने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी डॉ नीरा शिवनारायण सिदार ने बेलादुला के शासकीय तालाबो को दस वर्षीय पट्टे पर देने हेतु अनुबंध पत्र जारी आदेश को निरस्त करने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी रीबन भारद्वाज ने ग्राम पंचायत बेलादुला के शासकीय तालाबो का मछली पालन के लिये ठेका पर दिये जाने का रोक लगाने तथा मछुआ समिति को अनुबंध प्रदान करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी राजेश कुमार जुलाहा ने रकबा सुधार एवं संशोधन के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending