Connect with us

खबर सक्ती ...

थाना बाराद्वार पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ़्तार कर जेल भेजे गए ..

Published

on

सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र में घटित दो मारपीट एवं धमकी के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहला मामला : शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 263/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी रामधन यादव निवासी दुरपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे तुलसी हाता मेन रोड के पास गांव लौटते समय प्रभुदयाल यादव (23 वर्ष) और राजेश महंत (29 वर्ष) ने उससे शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व चुड़ा मारकर चोट पहुंचाई।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रापुसे) एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजली गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को 09 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. यशवंत राठौर, प्रआर श्रीकांत सेंगर, आर. टकेश्वर कटकवार एवं आर. रतन विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

दूसरा मामला : पिता से विवाद में पेचकस से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार –

अपराध क्रमांक 233/25 धारा 118(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत दर्ज दूसरे प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्रार्थी पूनमचंद यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बाराद्वार ने रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर 2025 की रात 12 बजे उसका बेटा सूरज कुमार यादव (31 वर्ष) घर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बीच-बचाव करने पर सूरज ने पिता से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पेचकस से हमला कर चोट पहुंचाई।

प्रकरण में फरार आरोपी सूरज कुमार यादव को उसकी सकुनत पर आने की सूचना पर पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. यशवंत राठौर, प्रआर राजेश पैकरा, आर. टकेश्वर कटकवार एवं आर. रतन विश्वकर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending