Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, रबी फसल योजनाओं की हुई समीक्षा ..

Published

on

सिंचाई, फसल प्रदर्शन और विभागीय समन्वय पर हुआ मंथन ..

सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में दिनांक 02 जनवरी 2026 को कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा सहित कृषि स्थायी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कृषि, मत्स्य, पशुधन, जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बीज निगम, मार्कफेड एवं विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी मौसम के अंतर्गत लगभग 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को उन्नत तकनीक एवं उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने जल संसाधन विभाग के मिनीमाता संभाग क्रमांक 05 एवं 06 के अधिकारियों से रबी फसल हेतु नहरों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की। इस पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि मेजर एवं माइनर नहरों में वर्तमान में मरम्मत कार्य जारी होने के कारण फिलहाल सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है। संबंधित क्षेत्रों के किसानों को इस स्थिति की सूचना दे दी गई है।

इसके अतिरिक्त उद्यानिकी विभाग, कृषि उपज मंडी सक्ती, आमनदुला एवं जैजैपुर, बीज निगम, विद्युत विभाग तथा पशुधन विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं, गतिविधियों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में किसानों के हित में विभागीय समन्वय से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending