Connect with us

खबर सक्ती ...

जांजगीर-चांपा और सक्ती में कथित फर्जी शिक्षा केंद्रों का जाल, छात्रवृत्ति व कंप्यूटर का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलने का आरोप ..

Published

on

दो-दो कमरों के मकानों से विश्वविद्यालयों के नाम पर संचालित हो रहे कथित सेंटर, उच्च शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग से जांच की मांग ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में उच्च शिक्षा के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैधानिक मान्यता एवं आवश्यक स्वीकृतियों के कुछ निजी संस्थान नामी विश्वविद्यालयों के नाम और बोर्ड लगाकर दो-दो कमरों के मकानों से कथित अध्ययन केंद्र संचालित कर रहे हैं। इन केंद्रों में प्रवेश के नाम पर छात्रों से हजारों रुपये वसूले जाने तथा छात्रवृत्ति और कंप्यूटर देने का प्रलोभन देकर उन्हें गुमराह किए जाने की शिकायत की गई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों ने उच्च शिक्षा विभाग एवं छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

♦️ रेगुलर कोर्स में प्रवेश दिलाने का आरोप –

शिकायत के अनुसार, संबंधित केंद्रों में अंजनेय विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के नाम से बोर्ड एवं प्रचार सामग्री लगाकर बीएससी, एमएससी, बीसीए, बीकॉम, पीजीडीआरडी, पीजीडीसीए और डीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में नियमित (रेगुलर) प्रवेश दिलाने का दावा किया जा रहा था। आरोप है कि छात्रों को शासन की छात्रवृत्ति दिलाने और निःशुल्क कंप्यूटर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर प्रवेश कराया गया।

♦️ पीड़ित छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप –

कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे प्रवेश के नाम पर लगभग 25 हजार रुपये तक लिए गए। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि छात्रवृत्ति की राशि से फीस समायोजित कर दी जाएगी तथा निःशुल्क कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो छात्रवृत्ति मिली, न कंप्यूटर दिया गया और न ही नियमित रूप से पढ़ाई संचालित हुई। उनका आरोप है कि अब अंकसूची या जमा राशि वापस मांगने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।

♦️ जांच और कार्रवाई की मांग –

समाजसेवियों ने उच्च शिक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अनेक छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

♦️ उठ रहे कई सवाल –

इस पूरे मामले के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नामी विश्वविद्यालयों के नाम का उपयोग कर कथित रूप से ऐसे केंद्र कैसे संचालित हो रहे थे? क्या संबंधित विभागों द्वारा इनकी नियमित जांच की गई थी? यदि ये केंद्र अनाधिकृत हैं तो अब तक इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई और ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवाओं के हित में आंदोलन किया जाएगा। शिकायत सामने आने के बाद जिले में संचालित ऐसे कथित शिक्षा एवं कंप्यूटर केंद्रों में हलचल का माहौल बताया जा रहा है।

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending