Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे अग्रवाल सभा की नई पहल: महिलाओं के लिए निःशुल्क जुम्बा, जिम व योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ..

Published

on

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया उद्घाटन, एक माह तक समाज की महिलाएं व युवतियों को मिलेगा स्वास्थ्य एवं फिटनेस का प्रशिक्षण ..

सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा हटरी धर्मशाला में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक माह का निःशुल्क जुम्बा, जिम एवं योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांवलिया सेठ के भजनों के साथ भक्तिमय वातावरण में हुई।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने समाज की महिलाओं एवं युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण का लाभ लेने, नियमित व्यायाम करने तथा डाइट चार्ट के अनुसार अपनी दिनचर्या अपनाकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

प्रशिक्षण शिविर में अंजली राजपूत प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं एवं युवतियों को जुम्बा, जिम एवं योग का नियमित प्रशिक्षण देंगी।

महिला समिति की ओर से रीना गेवाड़ीन ने अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने महिला समिति की ओर से अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

मीनल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की महिलाओं, युवतियों एवं परिवारों को इस प्रशिक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करेगा, तभी भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महिलाओं की एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें रीना गेवाड़ीन, मीनल अग्रवाल, रेखा बंसल, शिल्पा मनीष कथूरिया एवं मोना अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुभारंभ अवसर पर कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, राहुल अग्रवाल एवं कालू रघुनाथ सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending