खबर सक्ती ...
अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सख्ती, 6 ठिकानों पर छापेमारी ..

915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई ..
सक्ती, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती मंडी क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 6 प्रकरणों में कुल 915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त किया गया है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है।

प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से धान खपाने की आशंका पर विभिन्न गांवों में गोदामों एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम नवापारा में रुखमणी के यहां से सर्वाधिक 700 कट्टा (280 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम बोरदा में अमित कुमार के यहां से 55 कट्टा (22 क्विंटल), ग्राम नगरदा में परशु राम के यहां से 40 कट्टा (16 क्विंटल), ग्राम जर्वे में राजेश श्रीवास के यहां से 50 कट्टा (20 क्विंटल) तथा भुवन श्रीवास के यहां से 35 कट्टा (14 क्विंटल) धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम सकरेली खुर्द में शिवलाल राठौर के यहां से 35 कट्टा (14 क्विंटल) धान बरामद किया गया।

इस प्रकार छह अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 366 क्विंटल धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा कोचियों, बिचौलियों एवं अन्य माध्यमों से अवैध रूप से धान खपाने की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए गठित निगरानी दल लगातार सक्रिय रहेंगे। अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















