Connect with us

ख़बर रायपुर

भूटान में आयोजित द्वितीय विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में अबूझमाड़ के तीन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक ..

Published

on

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने दी बधाई ..

रायपुर, 13 मई 2023 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के 3 मल्लखंब खिलाड़ियों संतोष शोरी और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम ने 9 मई से 12 मई 2023 को भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने इन खिलाड़ियों को इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरते हुए अपने कौशल और हुनर से सभी का दिल जीता और स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उन्होंने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीनों ही खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग की टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। संतोष शोरी राष्ट्रीय बालक टीम और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम राष्ट्रीय बालिका टीम की ओर से चैम्पियनशिप में खेले। ये तीनों ही खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के निवासी है, अबूझमाड़ भारत का ऐसा जनजातीय क्षेत्रों से एक है जिसे हम आज भी अनछुआ मानते हैं, यहां के लोगों की जीवनशैली खेती, जंगल से जुड़ी है। यहां से निकलकर इन खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बहारिन आदि कई देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की।

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और संवेदनशील क्षेत्र से निकल कर इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाई है। संतोष शोरी नारायणपुर के देवगांव, पोर्टा केबिन स्कूल में कक्षा पांचवी (2017) से मल्लखंब का अभ्यास शुरू किया, 2020 बिलासपुर इन्विटेशनल नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें पहला स्वर्ण पदक मिला। इसके बाद सितंबर 2021 में उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 2 मेडल भी प्राप्त किए। 2022 जून खेलो इंडिया में 1 कांस्य पदक, 2022 अक्टूबर में गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स में 1 कांस्य पदक, 2023 फरवरी खेलो इंडिया में 2 कांस्य पदक भी प्राप्त किए। संतोष शोरी ने अब राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 18 पदक जीते हैं। इसी तरह संताय पोटाई राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीत चुकी हैं। जयंती कचलाम कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, वे पिछले 4 वर्षाें से मल्लखंब का अभ्यास कर रही हैं और अब तक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कुल 14 पदक जीत चुकी हैं। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा1 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा1 दिन ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending