खबर सक्ती ...
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में नवम मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में लीनेस परिवार हुए शामिल ..

कथा वाचक पंडित दिव्य आनंद तिवारी ने महाआरती के साथ श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वचन ,
सामूहिक महाआरती आयोजन से नगर के लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में नवम मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में लीनेस परिवार की बहनों ने भाग लिया तो वहीं कथा वाचक पंडित दिव्य आनंद तिवारी ऋषभ तीर्थ के कर कमलों से लोगों की भारी उपस्थिति में इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया।

आज महाआरती के पलों में पंडित दिव्य आनंद तिवारी ने लोगों को आशीर्वाद देते हुए आग्रह किया कि ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा की पावन धरा में 22 जुलाई से आयोजित श्री शिव महा पुराण की कथा में (आयोजक दिव्य भक्ति सुधा परिवार) शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु सामूहिक महाआरती आयोजन से नगर में धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है फलस्वरूप महाआरती के सामयिक आयोजन हर जगह आयोजित किया जावे जहां हर सनातनी हिंदू अपने देव देवालय में पहुंच सामूहिक प्रार्थना, आरती व पूजन में शामिल होकर हिंदु धर्म रक्षार्थ अपना योगदान सुनिश्चित करें।

आज महाआरती में दिव्य आनंद तिवारी, पंडित रविन्द्र, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भरत पटेल, कोंडके मौर्य, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अमित तंबोली, घनश्याम साहू, मोनू साहू, संतोष देवांगन, प्रमोद गोस्वामी के साथ गणमान्य लोगों ने शामिल होकर हनुमान लला की आरती एवम् हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
पश्चात लीनेस परिवार द्वारा अर्पित महा प्रसाद ग्रहण कर प्रभु चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने पंचोपचार पद्धति से आरती पूजन कराया तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कोंडके मौर्य ने आग्रह किया कि आप प्रत्येक मंगलवार को शाम ७ बजे महाआरती में अधिकाधिक संख्या में महाआरती में शामिल होकर हिंदू संस्कृति व धर्म को सशक्त बनावें।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login