ख़बर रायपुर
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर ..
रायपुर, प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खरीदी केंद्रों की जमीनी स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रदेश के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों में उपलब्ध भंडारण क्षमता, जरूरी संसाधनों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, सुचारू तौल व्यवस्था और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं खपाने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतर्कता और निगरानी बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला कलेक्टर स्वयं व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें तथा मैदानी अमले को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दें।
मुख्य सचिव ने दोहराया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी व्यवस्था को सफल बनाएं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















