खबर सक्ती ...
जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि ..
सक्ती, जिले में 19 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी –
जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला सक्ती स्वप्नीता सिंह को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन द्वारा दोनों अधिकारियों के समन्वय में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपे गए अलग-अलग दायित्व –
कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को दी गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सक्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को दिया गया है।
इसी प्रकार दीप प्रज्वलन, कर्मा नृत्य दल, फ्लेक्स, बैनर, बैकड्रॉप, स्टैंडी, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, अतिथियों के स्वल्पाहार, टेंट, कुर्सी, कूलर, मंच सजावट, पेयजल, मोमेंटो, बुके एवं पुष्पमाला सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बाराद्वार को दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















