Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानसेवक को त्यागपत्र दे देना चाहिए – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ..

Published

on

सक्ती, मणिपुर में जो घट रहा है उससे पूरा देश शर्मसार है। दुनिया के सामने हमारा सिर शर्म से झुका हुआ है। ऐसी घटनायें देश की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर बग़ैर राजनीति किए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सामने आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ठोस निर्णायक एक्शन लेना चाहिए।

ऐसे मौक़े पर अगर देश के प्रधानमंत्री किसी आड़ में छुपते हैं, बात घुमाते हैं, ध्यान दायें बायें ले जाते हैं तो वह एक कमजोर नेता, डरे हुए कुटिल दिमाग और अक्षम व्यक्ति का परिचय देते हैं जो हर बात में बहाने ढूंढता है।

मणिपुर की शर्मसार कर देने वाली घटना पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को घसीटकर बेहद घटिया उदाहरण पेश किया है और 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों और लगभग 8 करोड़ राजस्थानवासियों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री को इसके लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता से माफी माँगनी चाहिए।

नरेंद्र मोदी की विभाजनकारी राजनीति, पूर्वनियोजित एवं शातिराना चुप्पी और एक नकारा सरकार को ढोने का परिणाम है कि ढाई महीने से मणिपुर जल रहा है। वहशी भीड़ महिलाओं को नंगा करके परेड करा रही है। इसकी तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से क्यों की जा रही है? इन राज्यों में हुईं इक्का-दुक्का आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हुई है। क्या राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कोई ऐसी घटना हुई है जिसपर 77 दिन तक पूरा तंत्र मौन रहा हो?

मणिपुर के नकारा मुख्यमंत्री को हटाने और अपनी जिम्मेदारी लेने की जगह प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम घसीटकर यह जता दिया है कि वे मानवता को शर्मसार करने वाली बर्बरतम घटनाओं में भी राजनीति ढूंढ रहे हैं। यह मणिपुर की पीड़िताओं, मणिपुर की लाखों महिलाओं और राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की हर महिला का अपमान है।

प्रधानमंत्री जी! हिम्मत कीजिए। आगे बढ़कर जिम्मेदारी लीजिए। नही तो गद्दी छोड़िए वैसे भी देश को बर्बाद करने में कोई कमी नही की हैं
जमीन बेच दी आसमां बेच दी अगर फिर सत्ता में आये तो ये देश बेच देंगे। उक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे मुख्य अतिथि ..

सक्ती के न्यायालय परिसर में न्यायिक-प्रशासनिक हस्तियों का होगा संगम, भव्य आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण .. सक्ती, जिला अधिवक्ता...

खबर पाली9 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में नव सत्र 2026-27 का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ विद्यार्थियों का स्वागत ..

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, भैया-बहनों को तिलक लगाकर दिया शुभकामना संदेश .. पाली,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर मार्कफेड एमडी जितेंद्र शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक ..

किसानों को खाद-बीज के लिए ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी – जितेंद्र शुक्ला .. सक्ती, मार्कफेड के प्रबंध...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारिया करें सुनिश्चित – कलेक्टर , मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, सुशासन तिहार, समय सीमा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुशासन तिहार के बाद भी नहीं सुलझीं समस्याएं, कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे फरियादी, 20 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित मामलों ने खड़े किए सवाल ..

समाधान शिविरों से नहीं मिला समाधान, जनदर्शन में उमड़ी शिकायतों की भीड़, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : अवैध महुआ शराब बेच रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार ..

बाराद्वार और कैथा में छापेमारी कर 21 लीटर महुआ शराब जब्त, 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को भेजा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending