Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात से नहीं बनेगा युवाओं का भविष्य – अर्जुन राठौर ..

Published

on

चुनावी वर्ष में युवाओं से भेंट मुलाकात के नाम छत्तीसगढ़ के युवाओं को भ्रमित कर रही है कांग्रेस ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र मान्यता प्राप्त छेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधानसभा सक्ती प्रभारी अर्जुन राठौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज हो रहे प्रदेश में युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ के युवाओं को भेंट मुलाकात नहीं रोजगार चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल जी युवा भेंट मुलाकात के नाम पर चुनावी वर्ष में युवाओं को याद करते हुए चुनावी लाभ लेना चाहते हैं जो कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ एक दिखावा और छलावा मात्र है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के पंजीकृत लगभग 25 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी आज चला चली की बेला में मुख्यमंत्री श्री बघेल को युवाओं की याद आ रही है। अर्जुन राठौर ने कहा प्रदेश भर में सरकारी भर्तियों के नाम पर वाहवाही लूटने वाली सरकार की असलियत यह है की शासन स्तर पर विभिन्न विभागों में भर्तियों की अनुमति तो निकाल दिया पर प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं ना उन पदों की परीक्षा की जा रही है ना ही साक्षात्कार किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के युवा मुखर होकर सरकार का विरोध कर रहे है और मंत्री तक के बंगले का घेराव कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार ने सभी वर्गों को छलने का काम किया है, ठगने का काम किया है और सरकार की जनविरोधी नीतियों से सबसे ज्यादा प्रताड़ित और प्रभावित छत्तीसगढ़ के युवा हुए है। उन्होंने कहा सरकार में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता है तो प्रदेश के विभिन्न विभाग में नौकरी के लिए जो विज्ञापन निकाला गया है उस पर चुनाव के पूर्व तत्काल भर्ती कर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाए तब जाकर मुख्यमंत्री जी का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सार्थक होगा अन्यथा यह माना जाएगा कि सरकार युवाओं को भेंट मुलाकात के नाम पर गुमराह कर रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 नाबालिगों को वाहन दिया तो होगी सख्त कार्रवाई : यातायात प्रभारी वाय-एन-शर्मा, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान ..

🔹 स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस की नजर, वाय-एन-शर्मा ने पालकों और प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending