Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जूलाई ..

Published

on

ऋणी, अऋणी, बटाईदार, भूधारक किसान व वनपट्टाधारी किसान करा सकते है फसल बीमा ..

सक्ती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ फसलों के लिये बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 नियत की गई है।कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सभी पात्र किसानो से फसल बीमा का लाभ लेने के लिए अपील की गई है।

कार्यालय उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के लिए खरीफ मौसम में धान सिंचित व असिंचित, मक्का, उड़द और मूंगफली फसल को अधिसूचित किया गया है। धान एवं मक्का फसल के लिये ग्राम को इकाई क्षेत्र लिया गया है तथा उड़द और मूंगफली फसल के राजस्व निरीक्षक मण्डल क्षेत्र को इकाई माना गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भूधारक किसान, बटाईदार व वनपट्टाधारी किसान ले सकते है। इस वर्ष नवगठित जिला सक्ती में फसल बीमा के लिए बीमा कम्पनी बजाज जनरल इन्शोरेंस कम्पनी लिमिटेड को अनुबंध किया गया है।

प्राप्त जानकरी अनुसार बीमांकित राशि धान सिंचित के लिये 23200 रूपये तथा धान असिंचित के लिये 16400 रूपये प्रति एकड है तथा किसानो के लिये प्रीमियम राशि 2 प्रतिशत् है। धान सिंचित के लिये 464 रूपये. प्रति एकड़ तथा धान असिंचित के लिये 328 रूपये प्रति एकड़ प्रीमियम राशि जमा करना होगा। इसी प्रकार मक्का फसल के लिए 12800 रूपये., उड़द के लिए 8000 रूपये. और मूंगफली के लिए 16000 रूपये प्रति एकड़ बीमांकित राशि निर्धारित की गई है तथा प्रीमियम राशि मक्का के लिए 256 रूपये, उड़द के लिए 160 रूपये और मूंगफली के लिए 320 रूपये प्रति एकड़ जमा करना होगा।

उप संचालक कृषि विभाग कार्यालय सक्ती शंशाक शिन्दे ने बताया कि फसल बीमा के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी या सेवा सहकारी समिति से सम्पर्क कर सकते है। अऋणी किसान आवश्यक दस्तावेज यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पर्ची, बी-1 तथा पी-2 फसल विवरण के साथ अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर या संबंधित बैंक में फसल बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीमा से आपदा की स्थिति में फसल सुरक्षा का बेहतर विकल्प होता है। खरीफ फसल के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जूलाई 2023 तक है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending