Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा में विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को दी गई कानून की जानकारी ..

Published

on

आज के विद्यार्थी देश के भविष्य है … न्यायाधीश डा ममता भोजवानी ,

अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के पूरक है …न्यायाधीश बी आर साहू ,

संस्कारित शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर की पहचान है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, आज के आप सभी विद्यार्थी ही देश के भविष्य है यह बात डा ममता भोजवानी द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, सक्ती ने कहते हुए बच्चों को पाक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर बताया कि पाक्सो एक्ट अवयस्क बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों से संरक्षण के लिए बनाया गया कानून है जहां अपराध से सुरक्षा हेतु घटनाओं की जानकरी अविलंब आसपास के लोगों को देकर समुचित कार्यवाही का प्रयास करना चाहिए तो वहीं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बी आर साहू ने संविधान में लिखित अधिकार और कर्तव्य की व्याख्या करते हुए बताया कि इनके संरक्षण के लिए ही कानून का निर्माण किया जाता है। साथ ही न्यायाधीश साहू ने बच्चों से मोबाइल का दुरुपयोग से बचने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कारक्षम वातावरण में भैया बहनो पाठ्यक्रम के अलावा संस्कारित शिक्षा दी जाती है इसी तारतम्य में आज कानून की शिक्षा देने न्यायाधीश द्वय का विद्यालय आगमन हुआ है जिनसे भैया बहन कानूनी ज्ञान प्राप्त कर आत्मसात कर अपने जीवन में अमल करें। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष उमाशंकर राठौर ने अतिथियोंं का अभिनंदन करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य महेंद्र राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य नीरा राठौर ने किया। इस अवसर मीडिया के प्रसून राठौर, नारायण राठौर व विधिक सेवा के विकास कुंभकार के साथ विद्यालय परिवार के आचार्य, भैया बहनों की गरिमा मय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending