Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ..

Published

on

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, अध्यक्षता कलेक्टर ने की ,

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान 16 छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान ..

सक्ती, जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम घिवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा थे तो वही अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे, हसौद तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जैजैपुर बीईओ विजय सिदार, घिवरा सरपंच दुलौरिन बाई भारद्वाज, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चिंताराम कश्यप मौजूद थे शुरुआत में आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का जीवन संघर्षशील रहा है उन्होंने मिसाल पेश की है कि पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बस लगन और मेहनत की जरूरत होती है और यही बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के जीवन से सीख मिलती है। विधायक ने कहा कि वे खुद उनसे व्यक्तिगत तौर पर परिचित थे और उनके सकारात्मक कार्यशैली, पत्रकारिता से वाकिफ थे उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने का अच्छा कार्यक्रम है और ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए, इसके लिए आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनका उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए और लक्ष्य को तय करके शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहिए।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि घिवरा स्कूल में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी शिक्षा को मजबूत करके चौतरफ़ा आगे बढ़ा जा सकता है। प्रतिभाओं को सम्मान देने का ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में शिक्षा को फोकस करके काम किया जा रहा है और विशेष प्लानिंग से जिले के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से आव्हान किया कि शिक्षा की नींव को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की जरूरत होती है इस दिशा में सभी अपना योगदान जरूर दें, ताकि स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू और राजकुमार साहू से कई वर्षों से परिचय रहा है पत्रकारिता क्षेत्र में कम समय में बड़ी पहचान बनाने के बाद आज वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी स्मृति को संजोने जिस तरह की पहल शुरू हुई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है, क्योंकि शिक्षा को अग्रसर करने यह सब प्रयास किया जा रहा है इसके लिए आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू ने जो शुरुआत की है, उस दिशा में हर किसी को शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहल करने की जरूरत है। कार्यकम को जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा ने सम्बोधित करते कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का व्यक्तित्व सीख देता है, क्योंकि विपरीत हालात में भी उन्होंने खुद को साबित किया और पढ़ाई छोड़ने के 16 साल बाद फिर से नई शुरुआत की और आईटीआई के बाद एमए हिंदी साहित्य तक की पढ़ाई की, वहीं पत्रकारिता के 9 वर्ष में बड़ा मुकाम हासिल किया यही दिखाता है कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू में कितनी जीवटता थी।
कार्यक्रम का संचालन हायर सेकेंडरी स्कूल घिवरा के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण डडसेना और आभार प्रदर्शन पत्रकार राजीव लोचन साहू ने किया। इस मौके पर सरपंच पति घुनारूराम भारद्वाज, उपसरपंच कृष्णकुमार कश्यप, सचिव तुलसी पटेल, रमाकांत कश्यप, मनोज गुप्ता, भूपेंद्र कश्यप, शिवा भारद्वाज, संकुल समन्वयक ननकीराम कश्यप, शिक्षक रामेश्वर देवांगन, कुलदीप सोनवानी, रॉय सिंह बघेल, रंजन कश्यप, रविशंकर पाण्डेय, रोशन शाह समेत अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ जिसमें उत्साह दिखने को मिला वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान 16 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें 12वीं विज्ञान संकाय के लक्ष्मी कश्यप, मानसी कश्यप, रोहणी कश्यप, 12वीं कला संकाय की नेहा, जयश्री, जीवन लाल बर्मन, उत्तम कश्यप, 10वीं के आकाश कश्यप, शुभम कश्यप, विकास कर्ष और 8वीं की यामिनी कश्यप, नीलिमा कश्यप, रागिनी और 5वीं के ओमप्रकाश कश्यप, नीतू , नंदिता कश्यप का सम्मान किया गया सम्मान मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending