खबर सक्ती ...
विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक डॉ चरणदास महंत की पहल पर नवीन जिला सक्ती को मिली करोड़ों की सौगात ..

सक्ती में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी जिला अस्पताल तो वही 12 करोड़ की लागत से बनेगा 20 बिस्तर का अस्पताल ,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से जहां सक्ती को 9 सितंबर 2022 को राजस्व जिले का दर्जा मिला, तो वहीं जिला बनने के बाद डॉ चरणदास महंत ने पूरे जिले तथा सक्ती विधानसभा क्षेत्र की जनता को शासन के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं का त्वरित लाभ दिलाने की दिशा में पहल करते हुए सक्ती में दफ्तरों की स्थापना करवाई तथा अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्ती जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिल चुकी है।
विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने सक्ती जिले में 35 करोड़ की लागत से नए जिला सरकारी अस्पताल की स्वीकृति दिला दी है, तथा उपरोक्त निर्माण कार्य की निविदा भी शासन द्वारा जारी कर दी गई है, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि नए सरकारी जिला अस्पताल के साथ ही 20 बिस्तरों का अस्पताल लगभग 12 करोड़ की लागत से बनेगा तथा ये सभी अस्पताल सर्व सुविधा युक्त होंगे जहां छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग की मंशानूरूप आने वाले मरीजों को चिकित्सा का लाभ मिलेगा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि नए जिला अस्पताल के निर्माण से जहां सक्ती क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलेगी तो वहीं इस स्वीकृति पर पूरे क्षेत्र वासियों एवं जिले वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि सक्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर वर्षों से लोग अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की मांग कर रहे थे तथा इस स्वीकृति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी, ज्ञात हो की सक्ती जिले के स्वास्थ्य संबंधी मरीजों को उच्च चिकित्सा उपचार हेतु बिलासपुर एवं रायपुर तथा अन्यत्र जाना पड़ता है, किंतु अब बड़ा सरकारी अस्पताल सक्ती में बनने से पूरे क्षेत्र वासियों को जहां बाहर जाने की समस्याओं से निजात मिलेगा तो वही सक्ती में ही सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login