Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी की तत्परता से बेघर असहाय वृद्धजन को मिली मदद ..

Published

on

सक्ती, कलेक्ट्रेट सक्ती के जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन पटेल ने बेघर, असहाय वृद्ध व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिशाल पेश किया है।‌ विदित हो कि सक्ती जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन पटेल बीते दिनों कुछ कार्यवश ब्लॉक मुख्यालय बम्हनीडीह पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्हें गांव वालों ने बताया कि एक असहाय वृद्ध व्यक्ति प्रीत आटो गैरेज के पास पिछले एक-डेढ़ महीने से पीपल पेड़ के नीचे रह रहा है। जिस पर गांव वालों ने मानवता दिखाते हुए यथासंभव भोजन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। वह वृद्ध व्यक्ति बारिश होने पर एवं रात के समय पास के प्रीत गैरेज के छपरी के‌ नीचे बिता रहा है। जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी को जब गांव वालों ने उस वृद्ध व्यक्ति के विषय में बताया तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना समाज कल्याण विभाग के‌ अधिकारी सुरेश कुमार भारती को दिया। जिस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं जांजगीर से शासकीय वाहन लेकर बम्हनीडीह पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने गांव वालों एवं‌ वृद्ध व्यक्ति से पूछताछ किया।‌ जिस पर असहाय वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ रहा ऐसी स्थिति में गांव वालों ने उनके बारे में कब से वहां रह रहा है आदि जानकारी दी। मौके पर अधिकारी ने गांव वालों के समक्ष पंचनामा तैयार कर उस वृद्ध व्यक्ति को शासकीय वाहन में बिठाकर जांजगीर-चांपा के खोखरा स्थित वृद्ध आश्रम ले गये। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने बताया कि वह वृद्ध व्यक्ति अभी भी अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ हैं। बहरहाल जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी की सजगता व मानवता से परिपूर्ण कार्यवाही की गांव वाले सहित क्षेत्रवासी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस कार्यवाही के दौरान जनसम्पर्क विभाग सक्ती के कर्मचारी जीवन पटेल , प्रीत आटो गैरेज के संचालक प्रीत कुमार पटेल, गजानंद पटेल, गुहाराम केंवट, लेखराम पटेल, सौरभ, अमर, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending