Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिला अंतर्गत चंद्रपुर, जैजैपुर व सक्ती विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली प्रेसवार्ता ..

Published

on

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बताया निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त जिला निर्वाचन अधिकारी के दायित्व निर्वहन मेरे द्वारा भलीभांति किया जा रहा है ..

सक्ती, विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला सक्ती के अंतर्गत सक्ती, चंद्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संचालन का दायित्व निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप कलेक्टर सक्ती को दी गई है यह बात जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में बताते हुए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि तदनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन मेंरे द्वारा किया जा रहा है।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आगे बताया कि जिले के 03 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35_सक्ती, 36 – चन्द्रपुर एवं 37- जैजैपुर हैं जहां पर क्रमशः सक्ती में 235 मतदान केन्द्र, चन्द्रपुर में 260 मतदान केन्द्र एवं जैजैपुर में 270 मतदान केन्द्र स्थापित हैं इस प्रकार कुल 765 मतदान केन्द्र हैं, जो सक्ती एवं जांजगीर चाम्पा जिले में स्थित हैं जिसमें से सक्ती के 153, चन्द्रपुर के 260 तथा जैजेपुर के 210 मतदान केन्द्र कुल 623 मतदान केन्द्रों में निर्वाचन सम्पन्न कराना मेरे अधीन है। जबकि मतदान सम्पन्न होने के बाद पूरे 765 मतदान केन्द्रों का गिनती का कार्य सम्पन्न सक्ती में कराना है ।
विदित हो कि जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा नाम या स्थान के परिवर्तन का कार्य विगत 02 अगस्त 2023 से निरंतर चल रहा था, जिसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जब प्रारंभिक प्रकाशन में कुल मतदाता 668615 थे तथा पुनरीक्षण समाप्त होने पर आज की स्थिति में कुल मतदाता 696032 हैं, जिसकी मतदाता सूची हमने दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दिया है व समस्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की 01-01 प्रति निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
वर्तमान में निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसके तहत तीनों विधानसभा के लिए रिटर्निंग आफिसरों तथा सहायक रिटर्निंग आफिसरों की नियुक्ति निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा किया जा चुका है।
निर्वाचन को सुचारू एवं सरल बनाने के लिए हमारे द्वारा विधानसभा वार मतदान केन्द्रों को सेक्टर (जोनल) वार विभाजित किया गया है तथा सभी सेक्टरों के लिए सेक्टर आफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है । जिनके द्वारा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। इसके पूर्व हमने मतदान केन्द्रों की भवनों में जहां जीर्णशीर्ण होने के कारण मतदान केन्द्रों में परिवर्तन की आवश्यकता थी उसे भी युक्तियुक्त करण करते हुए मतदान केन्द्रों की स्थल परिवर्तन, भवन परिवर्तन तथा नाम परिवर्तन कर दिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending