Connect with us

खबर सक्ती ...

भाभी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा ..

Published

on

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी का निर्णय ,

अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी राकेश महंत विशेष लोक अभियोजक ने किया ..

सक्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी द्वारा 36 वर्षीय अपने ही भाभी के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध दोष सिद्ध पाए जाने पर 40 वर्षीय आरोपी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया है। विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि विगत 2 मार्च 2022 को दोपहर 3:30 बजे डभरा थाना अंतर्गत अभियोक्त्री को जब वह अपने घर के परछी में काम कर रही थी उसके दोनों पुत्र मोबाइल बनवाने के लिए खरसिया गए हुए थे तथा उसकी सास खाना खाकर सो गई थी तब आरोपी अभियोक्त्री अपने भाभी को अकेले देख कर वह उसके घर उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर परछी में ही पटक कर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उठकर बाड़ी तरफ से कूद कर भाग गया। घटना के कारण अभियोत्री के बाया सीना व जांघ में चोट लगी। पीड़िता के सास बुजुर्ग हो गई है जो कम सुनती है इसलिए पीड़िता के चिल्लाने की आवाज को सुन नहीं पाई। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने सास तथा घर के बाहर अन्य लोगों को बताई उसी समय पीड़िता के दोनों लड़के वापस आए जिन्हें भी घटना के बारे में बतायी तथा पीड़िता अपनी सास के साथ चौकी फगुरम थाना डभरा जाकर लिखित शिकायत की जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध 0/ 2022 धारा 376 दर्ज किया गया एवं नंबरी अपराध हेतु थाना डभरा में डायरी पुलिस द्वारा पेश किया गया जिस पर अपराध क्रमांक 80 / 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त के खिलाफ धारा 376, 323 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पत्र विशेष न्यायालय सक्ती में पेश किया गया था। विशेष न्यायालय सक्ती ने उभय पक्षों को पर्याप्त समय अपने पक्ष रखने के लिए देने के पश्चात तथा अभियोजन एवं अभियुक्त पक्ष के अंतिम तर्क श्रवण करने तथा संपूर्ण विचारण पूर्ण होने के पश्चात न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध संदेह से परे प्रमाणित कर दिए जाने से अभियुक्त पीड़िता के देवर उम्र 40 वर्ष चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी द्वारा सिद्ध दोष पाए जाने पर दोष सिद्ध घोषित किया गया तथा अभियुक्त को धारा 376 भारतीय दंड संहिता के अपराध के लिए 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रुपए के अर्थदंड से एवं धारा 323 भारतीय दंड संहिता के अपराध के लिए 6 महीने का सश्रम कारावास एवं 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी राकेश महंत विशेष लोक अभियोजक ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending