Connect with us

खबर सक्ती ...

मतदान के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Published

on

सक्ती, 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सक्ती जिले में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 और 3 को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से ईवीएम-वीवीपैट मशीन और बैलेट यूनिट के बारे में प्रश्न पूछते हुवे उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सही तरीके से प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इसमें लापरवाही न करते हुवे आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से भी संवाद किया और मतदानकर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान बताया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि मतदानकर्मी मास्टर ट्रेनर्स से उचित प्रशिक्षण प्राप्त करें और निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न कराएं। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर पीठासीन अधिकारियों का चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षण का सघन निरीक्षण किया और कहा की किसी भी सदस्य को यदि चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य में कोई असुविधा महसूस हो रही हो, दुविधा हो, शंका हो तो वे उसका समाधान मास्टर टेनर्स से अवश्य करें। प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, ई.व्ही.एम. में इरर का निराकरण, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंटोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विस्तार से दिया जा रहा है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सहित विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर के सभी तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़9 मिनट ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending