Connect with us

खबर बिलासपुर

जिला ऑटो संघ के सदस्यों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ, बनाए गए स्वीप के दूत ..

Published

on

बिलासपुर, स्वीप गतिविधियों के तहत सेक्रसा स्टेडियम बिलासपुर में स्वीप संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ऑटो संघ के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई और स्वीप का दूत नियुक्त करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा।

जिला परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने कहा कि ज़िले में पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कम था और इस बार ‘‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’’ ये संकल्प लेकर हम आगे बढ़ें हैं। हमें जिले के हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने ऑटो संघ के सदस्यों से अपील कि वे अपने ऑटो के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश का प्रसार करें और हर मतदाता को चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं। श्री अग्रवाल ने ऑटो चालकों से ऑटो में बैनर, फ्लेक्स के जरिए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए वीडियो ज़िला प्रशासन द्वारा दिए गए वाट्सअप नंबर पर साझा करने का आग्रह किया और उत्कृष्ट वीडियो को पुरुस्कृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑटो चालकों की भूमिका लोगों को गंतव्य तक पंहुचाने में महत्वपूर्ण है हजारों लोग आपके संपर्क में रोज आते हैं ऐसे में यदि आप लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते है तो लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी उन्होंने कहा कि वर्ष में एक बार आने वाला ये पर्व किसी राज्य के भविष्य को निर्धारित करता है एक एक मत बहुत कीमती है ऐसे में ये जरूरी है कि हम सब इस महापर्व में भागीदारी निभाएं और स्वयं के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में ऑटो संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई गई। ऑटो चालकों ने अपने ऑटो के माध्यम से वोट 100 प्रतिशत का आकार बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending