खबर सक्ती ...
भाजपा के घोषणा पत्र के बाद चंद्रपुर की प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का आया बयान .. कहा.. छत्तीसगढ़ में बीजेपी का घोषणा पत्र एतिहासिक

सक्ती, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों का लगातार दौरा और सभा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कल अमित शाह छत्तीसगढ़ राज्य के चुनावी दौरे पर आए थे जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा होते ही पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। अब गांव-गांव तक प्रत्येक प्रत्याशी घोषणा पत्र को लेकर पहुंचने लगे हैं।



आज चंद्रपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का डभरा क्षेत्र के कंवली, सरायपाली सहित अन्य गांव में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी का घोषणा पत्र ऐतिहासिक है सर्व वर्ग को लेकर भाजपा ने घोषणा पत्र बनाया है। जिसमें किसानों को 3,100 रुपए क्विंटल एक मुस्त, 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का बोनस, महिलाओ को 12 हजार रुपए सालाना, युवाओं को 1 लाख नौकरियां, तीर्थ यात्रा योजना, 500 रूपये, गैस सिलेंडर जैसे कई घोषणा कि हैं। श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव कहा कि घोषणा पत्र से निश्चित ही भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करते हुए 18 लाख गरीब परिवारों को आवास छत्तीसगढ़ सरकार बनते ही भाजपा अपना वादा पूरा करने की बात कही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..




















You must be logged in to post a comment Login