Connect with us

ख़बर रायपुर

सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : श्री हरिचंदन ..

Published

on

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए राज्यपाल ..

रायपुर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में कहा कि हमारे वीर सशस्त्र बलों ने निस्वार्थ और उल्लेखनीय बहादुरी के साथ हमारे महान राष्ट्र की सेवा की है। झण्डा दिवस उनके और उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारियों एवं माताओं, वीरता अलंकरण विजेताओं, शहीद सैनिकों के परिजनों और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन के दौरान इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि झण्डा दिवस निधि से लगभग 27 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिससे हम अपने भूतपूर्व सैनिकों की उचित तरीके से देखभाल करने में सक्षम होंगे। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राज्य सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए ग्रुप सी के पदों में 10 प्रतिशत और गु्रप डी में 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है इससे इन पूर्व सैनिकों को विभिन्न नौकरियों के रिक्त पदों में उचित लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सैनिक कल्याण वेबसाईट ‘‘फ्लेम‘‘ का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस नये एप्लीकेशन में हमारे भूतपूर्व सैनिकों के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। यह एप्लीकेशन कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया को बहुत सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और खुद को लगातार अपग्रेड करते रहें। श्री हरिचंदन ने भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।

राज्यपाल ने झण्डा दिवस के अवसर पर 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।
समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर श्री हरिचंदन को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया।

समारोह में झण्डा दिवस निधि संग्रहण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राज्यपाल ने रायपुर और दुर्ग के जिला कलेक्टरों और जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों को राज्यपाल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2023 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, गृह विभाग के सचिव अरूणदेव गौतम, सचिव गृह विभाग बसव राजु , राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा2 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा2 दिन ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending