Connect with us

ख़बर रायपुर

भांचा राम के भक्तों की सेवा करने ननिहाल से मेडिकल टीम अयोध्या रवाना ..

Published

on

मंत्री द्वय बृजमोहन और श्याम बिहारी ने राजधानी रायपुर से मेडिकल टीम को सम्मान पूर्वक किया विदा ,
.

रामभक्तों की सेवा कर और रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटेगी मेडिकल टीम: मंत्री बृजमोहन ,
.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सबसे ज्यादा गर्व हम ननिहाल वालों को: मंत्री श्याम बिहारी ,
.

मेडिकल टीम में सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ सहित 50 लोग हैं शामिल ,

.

पूरे 45 दिन रहेगी यह टीम, इसके बाद इतने ही सदस्यों की एक और टीम भी होगी रवाना ..
.

रायपुर, रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ है। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या धाम में रहेगी और रामभक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।

मेडिकल टीम को विदा करने के अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान श्रीराम घर आ रहे हैं। यह इतनी शुभ घड़ी है कि हर कोई रामलला को देखने लालायित होगा। लाखों की संख्या में लोग रोज अयोध्या पहुँचेंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि सत्य साईं अस्पताल की टीम वहां पहुंच रही है। टीम में जो चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ जा रहा है वो न केवल सेवा कार्य करेगा अपितु छत्तीसगढ़ के लिए रामलला का आशीर्वाद भी लेकर लौटेगा। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सत्य साईं हास्पिटल छोटे बच्चों की मुस्कान वापस लाने का कार्य करता है। छोटी बच्चों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उनकी टीम रामलला के भक्तों का भी ध्यान रखेगी, यह बहुत सुंदर पहल है।

इस मौके पर अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि श्रीराम हमारे भांजे हैं। 500 वर्ष बाद वो अपने घर अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं। भांजे के अपने घर में विराजमान होने की ननिहाल में जिस तरह की खुशी है उसके शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। सत्य साईं हास्पिटल ने अयोध्या धाम में भक्तों की सेवा के लिए जो पहल की है वो अनुकरणीय है। सेवा का कार्य कर रहे लोगों की सेवा करने से अच्छा कुछ नहीं है। लाखों छत्तीसगढ़वासी आपको इस पुनीत कार्य के लिए आशीष दे रहे हैं। रामलला की सेवा में उठाया गया आपका यह कदम स्तुत्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने अयोध्या धाम के लिए 300 टन सुगंधित चावल भेजने के लिए राइस मिलर्स एसोसिएशन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम की सेवा में लाखों हाथ उठ रहे हैं और इस सुंदर वातावरण से जो आनंद मिल रहा है उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली4 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..24 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending