खबर सक्ती ...
अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड ..
सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से सक्ती जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। चक्रवात के असर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में असामयिक बारिश हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले की सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में औसतन 30.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
जारी वर्षा आंकड़ों के मुताबिक नया बाराद्वार तहसील में सबसे अधिक 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सक्ती तहसील में 41.9 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा अड़भार में 33.4 मिमी, डभरा में 29.0 मिमी, चंद्रपुर में 27.1 मिमी, जैजैपुर में 23.3 मिमी, मालखरौदा में 22.4 मिमी, भोथिया में 20.3 मिमी तथा हसौद तहसील में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
चक्रवात के प्रभाव से हुई इस असामयिक वर्षा ने जिले में मौसम का रुख बदल दिया है। विशेषकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी शुरू होने के बीच हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा पहले ही संबंधित अधिकारियों को फसलों की स्थिति का जायजा लेने और धान खरीदी केंद्रों में बारिश से बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















