Connect with us

खबर सक्ती ...

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

Published

on

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182 पूर्ण ..

सक्ती, नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर पालिका परिषद सक्ती सहित नगर पंचायत चंद्रपुर, अड़भार, डभरा, नया बाराद्वार एवं जैजैपुर में संचालित विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

नालंदा परिसर और जल आवर्धन योजना पर विशेष जोर –

बैठक में जिले में निर्माणाधीन नालंदा परिसर की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परियोजना के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करने को कहा।

वहीं सक्ती एवं डभरा में संचालित जल आवर्धन योजना की समीक्षा के दौरान पाइपलाइन विस्तार, इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक एवं सम्प वेल सहित विभिन्न घटकों की जानकारी ली गई। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से अनुमति एवं समन्वय से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को नियमित पेयजल सुविधा मिल सके।

स्वच्छता और जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा _

स्वच्छ भारत मिशन एवं आकांक्षीय शौचालय निर्माण की समीक्षा में सक्ती, चंद्रपुर, अड़भार एवं जैजैपुर में स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जबकि डभरा में शेष कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई एवं रखरखाव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ प्लांट एवं कचरा प्रसंस्करण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कचरे के पृथक्करण, संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा में बताया गया कि जिले के नगरीय निकायों में कुल 343 भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था के लक्ष्य के विरुद्ध 334 भवनों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 9 भवनों में कार्य शेष है। कलेक्टर ने शेष कार्य जल्द पूरा कराने तथा नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री आवास के 5182 मकान पूरे, 217 अभी शेष –

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में कुल 5399 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 5182 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष 217 आवास निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। कलेक्टर ने हितग्राहियों से संपर्क कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत 1373 आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर स्वीकृति प्रदान करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।

मोबाइल मेडिकल यूनिट से 2.50 लाख से अधिक मरीजों को मिला लाभ –

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, शहरी आजीविका एवं पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंकों से समन्वय कर पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।

मोबाइल मेडिकल यूनिट की समीक्षा में बताया गया कि जिले के नगरीय निकायों में अब तक 3574 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 2 लाख 50 हजार 731 मरीजों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य जांच की गई है। कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालन सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंद नागरिकों तक नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना एवं सीवेज प्रबंधन, पशु नियंत्रण व्यवस्था तथा एबीसी नियमों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अधोसंरचना एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठक में सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति एवं लंबित कार्यों की स्थिति के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर केएस पैंकरा सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता, एपीएम, पीआईयू, सीएलटीसी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सख्ती, 6 ठिकानों पर छापेमारी ..

915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई .. सक्ती, जिले में समर्थन मूल्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी और प्रीतेश राजपूत पहुंचे आमगांव उपार्जन केंद्र ..

रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending