Connect with us

ख़बर रायपुर

डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं, इसलिए मरीजों के साथ जनता का विश्वास बना रहे: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

Published

on

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण ,

.

अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन सिस्टम लगाने के दिए निर्देश ..

.

रायपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर उपचार के साथ उचित व्यवहार मिले और उन्हें अस्पताल में गुणवत्ता मूलक भोजन उपलब्ध हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बैठक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से कहा कि लोग डॉक्टर को भगवान मानते हैं। कुछ समय से डॉक्टरों के प्रति लोगों की सोच बदल रही है, इसलिए चिकित्सकों को चाहिए कि वे मरीजों और आम जनता में अपने विश्वास को बनाए रखें, डॉक्टरों की मरीजों के प्रति जो सेवा भावना होनी चाहिए, वह भी बरकरार रहे। मंत्री जायसवाल ने कहा कि निजी अस्पतालों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ तथा सुविधाएं पर्याप्त होती हैं, ऐसे में कोई मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपेक्षा प्राइवेट अस्पताल की ओर रूख करे, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को पूरा करने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बाहर से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। यहां मरीजों को टोकन उपलब्ध कराने के साथ ही डिस्प्ले के माध्यम से उनके क्रम की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, बर्न यूनिट, डायलिसिस कक्ष, मनोरोग उपचार कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति कक्ष का अवलोकन किया। महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों और नर्स को बेहतर उपचार करने के निर्देश देते हुए उनसे चर्चा भी की। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने बाहर से आए मरीजों से भी चर्चा कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

मरीजों के साथ हो बेहतर व्यवहार –

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों और अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता व अनुचित व्यवहार न हो, उन्हें समय पर आवश्यक उपचार मिले, अस्पताल में मरीजों को दिया जाने वाला भोजन भी गुणवत्ता युक्त हो। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही किसी प्रकार की गंदगी न हो। अस्पताल में मशीन खराब होने पर उच्च स्तर पर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों द्वारा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज संचालन की गतिविधियों को विस्तार से बताया गया। मरीजों के लिए सिटी स्कैन, एमआरआई तथा अन्य आवश्यकताओं की जानकारी दी गई। मंत्री जायसवाल ने कम से कम दर पर सिटी स्कैन की व्यवस्था हो सके इस दिशा में कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सोनोग्राफी, डायलिसिस के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री जायसवाल ने आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर बनाने उच्च स्तर पर बैठक आयोजित करने और आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर आदि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ ..

अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को किया निलंबित ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के दौरान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन : पेयजल, शिक्षा और खाद वितरण में लापरवाही पर अधिकारियों की क्लास, सहायक आयुक्त निलंबित ..

सौम्य व्यक्तित्व, सख्त प्रशासन : मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के बीच लापरवाह अफसरों को दी कड़ी चेतावनी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण पर छापा, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की आशंका में यूरिया जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली : सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ..

24/7 संचालित होगा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, टोल फ्री नंबर 1076 पर निःशुल्क किया जा सकता है कॉल ,...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई मजबूती : 10 नए डायल-112 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में अब मिलेगी और त्वरित पुलिस...

खबर रायगढ़3 दिन ago

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को दी 16 अत्याधुनिक CG डॉयल-112 वाहनों की सौगात, आपात सेवाएं होंगी और तेज ..

CG डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन का विस्तार : पुलिस, मेडिकल, फायर व महिला हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एक...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित, पशु क्रूरता रोकने लागू होंगे सख्त प्रावधान ..

पशु क्रूरता निवारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, आवारा पशुओं के संरक्षण एवं रेबीज नियंत्रण पर विशेष जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में नशे का जाल: गांजा और नशीली दवाइयों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी ..

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक से विशेष अभियान चलाने की अपील .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending