Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

वोट किसे देना है यह आपका अधिकार है : कलेक्टर के एल चौहान ..

Published

on

दिव्यांग एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए कलेक्टर चौहान ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर के एल चौहान सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रेडा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित दिव्यांग एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर चौहान ने गांव में बेटी जन्म पर पुरस्कार किट से सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं परियोजना निदेशक दोनो ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में आप सब लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें। कलेक्टर चौहान ने कहा कि सभी बुजुर्ग का अपने जीवन काल में संपत्ति अपने नाम पर ही रखिए क्योंकि बच्चे संपत्ति प्राप्त करने के बाद उनके व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है और अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम जैसे स्थान में छोड़ देते हैं। इसलिए कम से कम जीवित अवस्था तक अपने संपत्ति अपने नाम पर रखें ताकि परिवार में बहु बेटा, बेटी, दामाद आपका ख्याल रख सके।कलेक्टर चौहान ने कहा कि बिना प्रलोभन के आप वोट करें। चुनाव में प्रलोभन दिए जाते हैं जैसे पैसे साड़ी आदि। इन प्रलोभन में नहीं आना है। एक अच्छे पढ़े-लिखे, साफ सुथरा, विश्वास पात्र को आप वोट दें। वोट किसे देना है यह आपका अपना अधिकार है। चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर में ही वोट देने की सुविधा दिया है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता शपथ लिया गया। साथ ही साथ मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर चौहान ने रवाना किया। कलेक्टर चौहान ने चार दिव्यांगों को ट्राय सायकल प्रदान कर और अन्य बुजुर्गों, दिव्यांगों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा को पकड़कर लंबी लाइन बनाकर स्वागत किया। कलेक्टर चौहान ने मेडिकल कैंप में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जांच किया। स्कूली एवं दिव्यांग बच्चों ने शानदार स्वागत प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी गीत पर दिव्यांग होने के बावजूद भी प्रांजल विद्यालय के बच्चों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।सीपीएम महाविद्यालय सारंगढ़ के छात्र-छात्राओं ने योग का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी विनय तिवारी सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, संयुक्त कलेक्टर टी आर महेश्वरी, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सीईओ संजू पटेल, आयुर्वेद डॉ बी आर पटेल, डीपीएम एन एल इजारदार, सहायक संचालक कौशल विकास पुरुषोत्तम स्वर्णकार उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

रासायनिक खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त ..

विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र भटगांव का उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड , प्रमोद हार्डवेयर कोदवा को मिला नोटिस .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ....

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

“बिहान” अंतर्गत स्वीकृत / रिक्त पदों पर जांजगीर-चांपा व सक्ती में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के लिए स्वीकृत / रिक्त पदों पर भर्ती...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भाजपा स्थापना दिवस पर सक्ती मे 6 से 14 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिलेभर में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती: वार्ड 17 में खुदी सड़क बनी खतरा, सुधार नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी – रामनरेश यादव ..

ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाका चौक की सड़क सुधारने को लेकर वार्डवासियों का अल्टीमेटम .. सक्ती, नगरपालिका क्षेत्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात छापेमारी, खनन माफिया में मचा हड़कंप .. सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन और...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की चोरी की बाइक बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending