Connect with us

खबर कोरबा

वो जल, जंगल और जमीन का अधिकार आपसे छीन लेंगे : ज्योत्सना महंत ..

Published

on


मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस ..


कोरबा, लोकसभा सांसद व कोरबा लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत गोविंदपुर, ठाकुरपारा, सिंघट, दुबछोला, बडक़ापारा, कटकोना, शिवपुर, पीपरबहरा, बेलबहरा आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। चिरमिरी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया।

श्रीमती ज्योत्सना महंत ने जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचीं ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा वाले बस हर साल बेवकूफ बना रहे हैं। वो मोदी की गारंटी क्या दे रहे हैं, हम तो कांग्रेस की गारंटी ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का यह चुनाव है जिसमें आप सबको कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है, वरना वे फिर आए तो संविधान बदल जाएगा और यह आखिरी चुनाव भी होगा। जल, जंगल, जमीन का अधिकार भी वो आप सबसे छीन लेंगे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी का वादा है। अतिवर्षा, सूखा जैसे हालातों में 30 दिन के भीतर किसानों को मुआवजा देने की गारंटी है। विधवा, निराश्रित, सुखद सहारा सहित कई तरह की पेंशन योजनाओं में प्रत्येक हितग्राही को कांग्रेस की सरकार 1 हजार रुपए पेंशन देगी। मनरेगा व अन्य रोजगार योजनाओं में मजदूरों को सीधे 2 गुना 400 रुपए की न्यूनतम मजदूरी देने का कांग्रेस का वादा है। गैस सिलेंडर आधे दाम पर सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा जबकि अभी तो सब्सिडी का वादा करके भी लोगों को सब्सिडी नहीं दे रहे और 1 हजार रुपए में सिलेंडर भराना पड़ रहा है। हमारी सरकार आते ही देश भर में 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे जिसमें प्रत्येक राज्य में 1 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर बराबरी का अधिकार दिया जाएगा। मितानिनों, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।

श्रीमती ज्योत्सना महंत ने चिरमिरी में आयोजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, वो हर नागरिक को मिलना चाहिए। हमें अपने संविधान की, लोकतंत्र की, अधिकारों की रक्षा के लिए और देश के लिए काम करना है। सांसद के जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending