Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


होम वोटिंग के माध्यम से घर पर मतदान कर 85+ वर्षीय बुजुर्ग राम नारायण, मंजूर बाई सहित दिव्यांग मालिक राम लोकतंत्र के महापर्व में हुए शामिल ,

मतदाताओं ने कहा मतदान कर निभा रहे देश के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ,

मतदान अधिकारियों को अपने घर में देखकर मतदाताओं सहित परिजनों ने जाहिर की खुशी ..


सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों को परिलक्षित करते हुए मतदान अधिकारियों द्वारा जिले के चिन्हांकित दिव्यांगजनों और 85+ बुजुर्ग व्यक्तियों के घरों में जाकर मतदान कराया जा रहा है। अत्यंत दिव्यांगता और अधिक उम्रदराज से लोकतंत्र में हिस्सा बनने से वंचित न हो, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिले के उम्रदराज और दिव्यांगजन नागरिक भी होम वोटिंग कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। होम वोटिंग के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों ने मतदान कराने जिले के ग्राम नया बाराद्वार, बस्ती बाराद्वार, व रानीगाँव सहित अन्य विभिन्न गाँव में आज जाकर दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के घरों में दस्तक दी। मतदान अधिकारियों को अपने घर में देखकर मतदाताओं सहित परिजनों ने खुशी जाहिर की।

मतदाताओं ने कहा यह बहुत अच्छा क्षण है जिससे हम अपने देश के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं –

नया बाराद्वार वार्ड नंबर 01 निवासी 85 वर्षीय राम नारायण शर्मा ने होम वोटिंग के माध्यम से अपना मताधिकार का उपयोग किया। राम नारायण शर्मा की बेटी श्रीमती जानकी बाई ने कहा कि यह बहुत खुशी का समय है कि लोकतंत्र के महापर्व में उनके पिताजी हमेशा की तरह शामिल हो रहे है। मतदान अधिकारियों द्वारा होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही मतदान कराया जा रहा है। उनके पिता पहले स्वयं मतदान बूथ में जाकर वोट देते थे। लेकिन उम्र की अधिकता और लकवाग्रस्त होने के कारण पिछले 2 महीने से बिस्तर पर है। जिसके कारण कही चल-फिर नहीं पा रहे है। पिछले निर्वाचन में मतदान केंद्र जाकर मतदान किए थे। श्री शर्मा की बेटी ने कहा कि भारत निर्वाचन अयोग की इस अच्छी पहल के कारण उम्रदराज और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होने से बच रहे हैं। उनके लिए यह सुविधा बहुत लाभकारी है। बिना परेशानी के वे घर पर ही वोट दे रहे हैं। जिससे वे लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा पा रहे हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिले के ग्राम रानीगांव निवासी 86 वर्षीय श्रीमती मंजूर बाई साहू ने घर पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती मंजूर बाई अत्यंत बुजुर्ग हैं। उनको चलने फिरने में बहुत समस्या होती हैं। श्रीमती मंजूर बाई का नाती कमल किशोर साहू ने मतदान करने के लिए उनका सहयोग किया। कमल किशोर ने बताया कि पहले मतदान केन्द्र तक मतदान कराने के लिए ले जाया जाता था। लेकिन पिछले विधानसभा निर्वाचन में बीएलओ द्वारा होम वोटिंग की सूचना देने पर माताजी को चिन्हांकित किया गया। पिछले विधानसभा निर्वाचन में भी होम वोटिंग के माध्यम से मतदान की थी और इस बार लोकसभा निर्वाचन में भी घर में मतदान करने का अवसर मिला है। उन्होंने होम वोटिंग सुविधा की सराहना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..10 घंटे ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मांगों पर बनी आगे की रणनीति ..

जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट के आठ भूविस्थापित गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मेडिकल वैन सहित कई मुद्दों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

🚨 डभरा में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ..

🚨 रात 2:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने की कोशिश, पुलिस ने चोरी की बाइक व दो चाबियां...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल ..

भाजपा जिला सक्ती ने श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, नवनियुक्त एल्डरमैनों का...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी सप्ताह का सफल समापन, सहकार से समृद्धि अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending