ख़बर रायपुर
रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित ,
सोहराई करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,
कंडोरा में एक करोड़ रुपये के समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण, स्थायी मंच और बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और सामाजिक एकजुटता को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा मद से 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस प्रकार समाज को एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।
पारंपरिक करमा नृत्य और गजमाला से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत –
सोहराई करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर रौतिया समाज के लोगों ने पारंपरिक करमा नृत्य, तिलक-चंदन और गजमाला से उनका आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
मुख्यमंत्री ने समाज भवन के लोकार्पण और सोहराई करमा महोत्सव के आयोजन पर समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित यह भव्य सामाजिक भवन समाज की एकता, संगठन और रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों तथा गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हुए सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा नई पीढ़ी को आधुनिक अवसरों से जोड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने बताया रौतिया समाज का ऐतिहासिक महत्व –
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने जशपुर राजपरिवार और रौतिया समाज के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए समाज की गौरवशाली परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रखकर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाया है।
उन्होंने समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रौतिया समाज की गौरवशाली विरासत जशपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
तीन वर्षों में जनकल्याण और विकास के संकल्पों को किया साकार –
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने और प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 33 किश्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। धान खरीदी के अंतर की राशि भी किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी अधिक लाभकारी बने।
उन्होंने बताया कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिला है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक बुजुर्ग तीर्थयात्रा का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है। सेवा सेतु के माध्यम से 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश के छह हजार गांवों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ अपने गांव के समीप ही मिल रहा है।
समाज भवन से मजबूत होगी सामाजिक एकजुटता –
अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. साय ने समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से समाज को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इससे सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
समाज के कोषाध्यक्ष विद्याचरण सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवनिर्मित समाज भवन सामाजिक एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. साय, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















